{"_id":"5a663dc74f1c1b81268b5d75","slug":"71516649927-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत कराने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत कराने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नईबाजार। मरम्मत के अभाव में तुलसी आश्रम नईबाजार रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सोमवार को जर्जर सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
नरवन क्षेत्र को जोड़ने वाली तुलसी आश्रम-नईबाजार सड़क करीब तीन किमी लंबी है। इस मार्ग पर बड़ी-बड़ी गिट्टियां डालकर छोड़ दिया गया है जिससे काफी परेशानी हो रही है। । कई बार जिले के आला अफसरों से लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तक का इस मार्ग पर आवागमन हो चुका है। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। इससे नाराज नोनार, नागनपुर, महेसुआ के ग्रामीणों ने सोमवार को जर्जर सड़क पर खड़ा होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की। चेताया कि यदि सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गुड्डू यादव, दिनेश यादव, मेलू यादव, सोनू गुप्ता, सचिन यादव, आशीष पाल, सूरज, राजेश पाल, बृजेश यादव आदि शामिल रहे।