फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धनगर समाज का धरना

धनगर समाज का धरना

Mon, 11 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
धनगर समाज का धरना

विज्ञापन
चंदौली। अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर धनगर समाज के लोगों ने रविवार को विकास भवन के पास धरना दिया। कहा कि शासनादेश जारी होने के बाद भी तहसीलों से धनगर जाति के लोगों को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है । चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस विसंगति को दूर नहीं किया गया तो समाज के लोग आंदोलन करेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि धनगर समाज के एक व्यक्ति द्वारा उच्च न्यायालय में दाखिल जनहित याचिका पर न्यायालय से आदेश पारित हुआ था कि धनगर जाति गड़ेरिया जाति की उपजाति है और यह अनुसूचित जाति की सूची में भी दर्ज है। प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के आदेशों को संज्ञान में लेते हुए निर्देश जारी किया था कि धनगर समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए। लेकिन जनपद के सभी तहसीलों में आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। धनगर लोग जाति प्रमाण पत्र के लिए परेशान हो रहे हैं। तहसीलदारों द्वारा न सिर्फ शासन की अवहेलना की जा रही है। कहा कि जिले के उच्चधिकारी भी इस समस्या का नजरअंदाज किए हुए हैं। धनगर समाज के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की। इस अवसर पर विक्रम धनगर, भोला पाल, लालमनी, महेंद्र, मुखराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed