फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   70 km distance center allotted to farmers for paddy purchase

किसानों को धान खरीद के लिए 70 किमी दूरी का केंद्र किया गया आवंटित

Sat, 26 Feb 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
70 km distance center allotted to farmers for paddy purchase
35 ट्रैक्टर की टालियों में धान भरकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे सैकड़ों किसानों से बृहस्पतिवार की रात एडीएम और जिला विपणन अधिकारी मिले। कुछ किसानों को 70 किमी दूर नौगढ़ का केंद्र तो किसी को मुगलसराय और अन्य केंद्र आवंटित किए गए। मजबूरी में किसान मुख्यालय से चले तो गए पर इससे किसानों में आक्रोश है। वहीं खरीद को 15 मार्च तक बढ़ाने की मांग भी किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने बताया कि इस विषय मे जिले के शीर्ष अधिकारियों को मौखिक और पत्रक देकर बताया गया। फिर भी किसानों 70 किमी की दूरी का केंद्र आवंटित किया गया है। किसानों को धान बेचने में काफी परेशानी होगी। एक तो पहले ही कम कीमत मिल रही है वहीं दूसरी ओर 70 किमी धान ले जाने का भाड़ा कौन वहन करेगा।कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जिले के किसानों के धान का छीछालेदर हो रहा है। जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि हालात को देखते हुए खरीददारी की समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ाया जाय,साथ ही प्रति किसान,प्रतिदिन के लक्ष्य 50 कुंटल से 100 कुंटल तक किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed