फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   69 percent voting in 3rd phase

तीसरे चरण में कुल 69 फीसदी मतदान

Sun, 18 Oct 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंदौली।
अमर उजाला ब्यूरो चंदौली। Updated Sun, 18 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
69 percent voting in 3rd phase
जनपद में शनिवार को तीसरे चरण के मतदान में कुल 69 फीसदी वोट पड़े। घरों से निकलकर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक चकिया, बरहनी और चन्दौली विकास खण्ड के 11 जिला पंचायत सदस्य व 264 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया।
विज्ञापन

तीसरे चरण के तहत चकिया, बरहनी, चन्दौली विकास खण्डों में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। चकिया में 71 प्रतिशत, बरहनी में 67 व चन्दौली 69 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान डीएम व एसपी मातहतों संग मतदान केंद्रों का भ्रमण करते हुए दिखे। डीएम व एसपी ने कई मतदान केंद्रों पर मौजूद लोगों के मतदाता पहचान पत्र देखने के साथ वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। चुनाव के मद्देनजर बिहार बार्डर से लगने वाली सीमा को सील कर दिया गया था। जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

मोबाइल टीम और उड़न दस्ते भी आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए क्षेत्र का चक्रमण करते दिखे। हालांकि चुनाव के दौरान जगह-जगह से अशांति की सूचनाएं आती रही, लेकिन पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर हालात को संभाल ले रही थी। चकिया विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत के 88 व जिला पंचायत के तीन, बरहनी में क्षेत्र पंचायत के 91 व जिला पंचायत के चार और चन्दौली में क्षेत्र पंचायत के 98 व जिला पंचायत सदस्य के चार पदों के लिए वोट डाले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed