फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   6734 health workers will be vaccinated in the first phase

पहले चरण में 6734 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी वैक्सीन

Wed, 30 Dec 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
6734 health workers will be vaccinated in the first phase
चंदौली। जिले में कोरोना के टीकाकरण के पहले चरण में 6734 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार की गई है। टीकाकरण अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक स्तर पर कोरोना टीकाकरण की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को दुरुस्त करने में जुट है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वैक्सीन के रख-रखाव के लिए कोल्ड चेन की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार की जा चुकी है। अब सरकारी और निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर आदि के कुल 6734 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। जिले में 5,552 सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1181 निजी अस्पताल नर्सिंग होम, लैब एवं जांच केंद्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों को पंजीकृत किया गया है। इन सभी को पहले चरण में वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 के वैक्सीन को ध्यान में रखते हुये प्रत्येक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए सीएमओ कार्यालय का कोल्ड चेन तैयार किया गया है। डीप फ्रीजर ठीक करा लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की सूची तैयार की जा चुकी है और इसकी सूची के अनुसार ही टीके लगाए जाएंगे। कोरोना वायरस का टीका अगले माह आने की संभावनाएं हैं हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। टीका लगाने के लिए ट्रेंड स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के नोडल अधिकारी डॉ डीके सिंह ने बताया कि कोविड-19 के टीकाकरण के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक स्तर पर कोई कमी न रह जाए, इसके लिए जिले के समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, समस्त बीपीएम व बीसीपीएम को कोविड-19 टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीकाकरण के लिए सभी जानकारी एप में अपलोड करायी जाएंगी। एप पर रजिस्ट्रेशन के बाद टीका संबधित सूचनाएं रजिस्टर्ड मोबाइल पर दी जाएगी। पहला टीका के पश्चात दूसरे टीके की तिथि व स्थल की जानकारी उसके मोबाइल पर जाएगी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गठित की जाएगी जिसमें एएनएम, एमओआईसी, पुलिस व सहयोगी की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed