फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   National Lok Adalat 65329 cases settled in Chandauli 13 couples sent together

राष्ट्रीय लोक अदालत: चंदाैली में 65329 वाद निस्तारित, 13 दंपती एक साथ भेजे गए; 28 लाख मिली समझौता राशि

Sun, 09 Mar 2025 01:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 01:00 AM IST
सार

यूपी के चंदाैली में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन हुआ। इसमें अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी परितोष श्रेष्ठ ने 164 बिजली से संबंधित वादों एवं एक इजराय वाद का निपटारा किया। 

विज्ञापन
National Lok Adalat 65329 cases settled in Chandauli 13 couples sent together
चंदाैली में 65329 वाद निस्तारित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में सभी न्यायालयों में कुल 65329 वादों का निपटारा किया गया। वादों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया। इस क्रम में जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह ने 2 प्रकीर्ण वादों का निपटारा कर 600 रुपये जुर्माना वसूल किया। प्रधान न्यायाधीश एवं परिवार न्यायालय राकेश धर दूबे ने 71 वादों का निपटारा किया। वहीं 13 जोड़े साथ भेजे गए, जबकि समझौता राशि 2865000 रुपये दिलाए गए।
विज्ञापन


पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अशोक कुमार सिंह यादव ने 21 एमएसीटी वादों का निपटारा कर 15818000 रुपये का प्रतिकर दिलाया। लोक अदालत के स्थायी अध्यक्ष राम नारायण ने 2 वादों का निपटारा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने एक वाद निपटारा कर 16000 रुपये की समझौता राशि दिलाई। विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट अनुराग शर्मा ने 3 वादों का निपटारा कर 300 रुपये जुर्माना वसूल किया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी परितोष श्रेष्ठ ने 164 बिजली से संबंधित वादों एवं एक इजराय वाद का निपटारा किया। 

अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश व एफटीसी प्रथम श्याम बाबू ने 3 वादों का निपटारा कर 374262 रुपये का प्रतिकार दिलाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार मिश्र ने 1315 वादों का निपटारा कर 542600 रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल जज सीनियर डिविजन संदीप कुमार ने 200 सिविल वादों का निपटारा किया। इसमें 10 वादों में 8457187 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। वहीं 190 वादों का निपटारा कर 1820 रुपये जुर्माना वसूल किया।

न्यायालय में 9048 मुकदमे निपटाए
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे विकास कुमार वर्मा ने 1702 वादों का निपटारा कर 409590 रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिविजन इंदू रानी ने 1026 वादों का निपटारा कर 20980 रुपये जुर्माना वसूल किया। 

सिविल जज जूनियर डिविजन चकिया कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने 1055 वादों का निपटारा किया। इसमें 3 एनआई एक्ट वाद का निपटारा कर 1106330 रुपये की समझौता राशि दिलाई। वहीं 1052 वादों का निपटारा कर 193030 रुपये जुर्माना वसूल किया। 

न्यायिक मजिस्ट्रेट माधुरी यादव ने 1334 वादों का निपटारा कर 4000 रुपये जुर्माना वसूल किया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन चकिया रोहित पुरी ने 943 वादों का निपटारा कर 52550 रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिविजन व एफटीसी प्रथम नूतन ने 990 वादों का निपटारा कर 6800 रुपये जुर्माना वसूला। 

सिविल जज जूनियर डिविजन/एफटीसी द्वितीय शिवानी ने 113 वादों का निपटारा कर 200 रुपये जुर्माना वसूल किया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन द्वितीय ईशा राय ने 102 वादों का निपटारा किया। 

अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास वर्मा ने बताया कि इसी तरह सभी न्यायालयों में कुल 11597 वादों का निपटारा किया गया। इसमें 2549 लघु आपराधिक वाद भी शामिल रहे। न्यायालयों की ओर से कुल 9048 मुकदमों का निपटारा किया गया। वहीं 12 लाख 20 हजार 470 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। 

उत्तराधिकार प्रमाण की 95 लाख 63 हजार 517 रुपये धनराशि दिलाई गई। सभी बैंकों की ओर से कुल 598 ऋण खातों का निपटारा कर 5 करोड़ 32 लाख 39 हजार समझौता राशि और 2 करोड़ 62 हजार 73 हजार 300 रुपये नकद वसूल किया गया। जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में 65329 मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed