फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   65 people included in PDDU city, 101 corona positive found in same day, found in Chandauli

चंदौली में एक ही दिन में मिले 101 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में पीडीडीयू नगर के 65 लोग शामिल

Thu, 16 Jul 2020 12:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Jul 2020 12:50 AM IST
सार

  • एक दिन में अब तक मिले संक्रमितों में सबसे बड़ी संख्या

विज्ञापन
65 people included in PDDU city, 101 corona positive found in same day, found in Chandauli
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

चंदौली जिले में कोरोना संक्रमण जिले में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक साथ 101 संक्रमित मिले है। इसमें सर्वाधिक 65 पीडीडीयू नगर के हैं। इन संक्रमितों में सात प्रवासी हैं जबकि अन्य स्थानीय हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।

विज्ञापन


बुधवार को देर रात मिली रिपोर्ट में 101 संक्रमितों के मिलने की खबर से खलबली मच गई है। यह अब तक मिले संक्रमितों में यह संख्या सबसे बड़ी है। संक्रमितों में तीन बालिका, 25 महिला, तीन बालक और 70 पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन

इसमें सात व्यक्ति महाराष्ट्र से आए हैं बाकी अन्य लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में पीडीडीयू नगर के 65, नियमताबाद के एक, चकिया के 16, बरहनी ब्लाक के तीन, चंदौली ब्लाक के पांच, नौगढ़ के चार, सकलडीहा के तीन, शहाबगंज के एक और तीन बनारस के रहवासी हैं।

इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ आज छह लोगों के कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है।इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 416 हो गई। इसमें एक्टिव केस 244 है जबकि 168 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। चार लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed