{"_id":"f68a0fac0888b22990f35781f29efebe","slug":"65-and-half-percent-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में साढ़े 65 प्रतिशत मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में साढ़े 65 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को नियामताबाद और सकलडीहा विकास खंडों में मतदान हुआ।
दोनों विकास खंडों में साढ़े 65 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। कंट्रोल रूम में मुताबिक नियामताबाद में 66 तो सकलडीहा विकास खंड में 65 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।
इस तरह 11 जिला पंचायत सदस्य एवं 272 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य मत पेटिकाओं में कैद हो गए।
सुबह सात बजे निर्धारित समय से सकलडीहा में 122 व नियामताबाद में 101 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। हालांकि इसके पहले ही कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लग गई। समय बीतने के साथ ही मतदाताओं के रुझान में तेजी दिखी और मतदान प्रतिशत भी बढ़ता रहा।
सकलडीहा विकास खंड में बीडीसी के कुल 663 प्रत्याशी रहे। वहीं जिला पंचायत सदस्य के कुल पांच सीटों पर 68 उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं। यहां 122 मतदान केंद्र के 266 बूथों पर एजेंट भी तैनात रहे।
सकलडीहा ब्लाक में कुछ जगहों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की वजह से एजेंटों के बीच कहासुनी हुई। नियामताबाद विकास खंड के 298 बूथों पर हल्की नोक झोक को छोड़ दिया जाए तो चुनाव शांतिपूर्ण रहा। यहां छह जिला पंचायत सदस्य और 142 बीडीसी पदों पर चुनाव हुआ।
सेमरा, कुंडा और मवई कला गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हुआ।
पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया।
लौंदा गांव में एक मनोरोगी ने उत्पात मचाया मगर मामला संभल गया। शांति बनाए रखने के लिए डीएम सुरेन्द्र विक्रम और एसपी अमित वर्मा पूरे इलाके में भ्रमण करते रहे। इसी तरह सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भी व्यवस्था ठीक करने में लगे रहे।