फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ूपी बोर्ड-हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित

ूपी बोर्ड-हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित

Sun, 28 Apr 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
ूपी बोर्ड-हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल में जय बंजरंग इंटर कालेज तारापुर के छात्र प्रीतम कुुमार ने 93.33 फीसदी और इंटर की परीक्षा में आरडी मिर्जा देवी इंटर कालेज के छात्र निलेश कुमार ने 84.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं हाईस्कूल में ही आदित्य नारायण इंटर कालेज चकिया की छात्रा संगीता 92.83 अंक के साथ दूसरे और हरिद्वार इंटर कालेज कमाल की प्रतिभा मौर्या 91.67 अंकों के साथ तीसरे स्थान पाने में सफल रही। दोपहर बाद परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार भी खत्म् हो गया।
इसी तरह इंटर में आरएन इंटर कालेज बैरी चकिया के छात्र रोहित केशरी 84.60 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और अशोक इंटर कालेज बबुरी के सौरभ कुमार तथा वाल्मिकी इंटर कालेज बलुआ की छात्रा स्वाति 83-40 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहीं। इस बार जिले मेें हाईस्कूल और इंटर के संस्थागत और व्यक्तिग 75535 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे। इसमेें हाईस्कूल में 31803 और इंटर में 28896 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि हाईस्कूल में 10456 और इंटर में 4200 ने परीक्षा छोड़ दी थी। जो बोर्ड परीक्षा 2018 की तुलना में 18 हजार परीक्षार्थी कम शामिल हुए थे। हाईस्कूल में 68.79 और इंटर में 51.58 फीसदी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार जिले में 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जबकि 2018 में 102 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं हुई थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार सात फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू कराई थी जो दो मार्च को समाप्त हुई। जबकि आठ मार्च से 28 मार्च तक कापियों का मूल्यांकन हुआ था।
विज्ञापन


टापर्स की सूची हाईस्कूल टाप टेन की सूची
1-प्रीतम कुमार 93.33
जय बजरंग इंटर कालेज, तारापुर
2-संगीता 92.83
आदित्य नारायण इंटर कालेज चकिया
3-प्रतिभा मौर्या 91.67
हरिद्वार इंटर कालेज कमालपुर
4-शुभम यादव 91.00
बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़
4-शिवानी 91.00
केएनयूएमवी सैयदराजा
5-दशमी प्रजापति-90.67
वाल्मीकी इंटर कालेज बलुआ
5-प्रदीप यादव 90.67
सीताराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिसौड़ी
6-हिमांशु कुमार 90.17
चौधरी आरएसवीआईसी पखनपुरा च
7-विकास बाबू 90.00
जय बजरंग इंटर कालेज तारापुर
7-आफसा बानो 90.00
हरिद्वार राय इंटर कालेज कमालपुर
7-कुमारी तनुश्या 90.00
हरिद्वार राय इंटर कालेज कमालपुर
8-रुबीना 89.83
आरबी शिक्षण संस्थान केकेसी चंदौली
9-साहिल पटेल-89.67
नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय
9-आदित्य कुमार मौर्य-89.67
जय बजरंग इंटर कालेज तारापुर
10-कृष्णकांत मौर्या-89.50
एमएमवी इंटर कालेज सोगाई चंदौली


इंटर के टाप टेन सूची
1-निलेश कुमार मौर्य 84.60
आरडी मिर्जा देवी इंटर कालेज महेसुआ, नई बाजार
2-रोहित केशरी-84.40
आरएन इंटर कालेज बैरी चकिया
3-सौरभ कुमार 83.40
अशोक इंटर कालेज बबुरी
3-स्वाति सिंह 83.40
वाल्मिकी इंटर कालेज बलुआ
4-प्रिया मौर्या 83.20
अशोक इंटर कालेज बबुरी
5-अंकित कुमार ङ्क्षसह 82.40
आदित्य नारायण इंटर कालेज चकिया
6-नीतिश मौर्या 82.20
इंटर कालेज धरावं
7-मयंक जायसवाल 82.00
अशोक इंटर कालेज बबुरी
7-सुजीत मौर्या 82.00
इंटर कालेज धरावं
8-हिमांशु कुशवाहा 81.80
बाबा कीनाराम इंटर कालेज चंदौली
9-अर्चना वर्मा 81.70
खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनिया
10-प्रीति मौर्या 81.60
आदित्य नारायण इंटर कालेज चकिया
10-सोनी गुप्ता 81.60
संत अल हनीफ पड़ाव
टापर्स की कहानी, उनकी जुबानीमजदूर के बेटे ने अपनी मेेधा का लहराया परचम छह भाई बहनों में चौथे नंबर के प्रीतम में किया टाप मिर्जापुर के अहरौरा निवासी पिता और तीन भाई करते हैं मजदूरी गरीबी का दास्तां बयां कर फफक पड़ा प्रीतम, झोपड़ी में रहता है परिवार हाईस्कूल के प्रीतम और इंटर के नीलेश बनना चाहते हैं इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर के बेटे प्रीतम को अंग्रेजी में मिले हैं शत-प्रतिशत अंक
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौंसलों से ही उड़ान होती है...। कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। कामयाबी के लिए हौशले और जज्बे की जरूरत होती है। मिर्जापुर अहरौरा स्थित धूरिया गांव के रामचंद्र प्रसाद के बेटे ने अपनी मेधा से न सिर्फ हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया बल्कि अपने पिता के सपनों को पंख भी लगाए। गांव में झोपड़ी में रहने वाला गुदड़ी का यह लाल कमाल करेगा किसी को भरोसा नहीं था।
प्रीतम को 600 अंकों में 560 अंक हासिल हुए हैं। इसमें हिंदी में 88, अंग्रेजी में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गणित में 95, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 86 और ड्राइंग में 95 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं इंटर के छात्र नीलेश कुमार मौर्या ने 500 में 423 अंक अर्जित किए हैं। यह पंक्तियां भी ‘जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं एक दिन उनके पीछे ही काफिले होतीे हैं...’ यह लाइन भी प्रीतम से सही मेल खाती है। छह भाई बहनों में प्रीतम चौथे नंबर पर है। मां तेतरा देवी घर का काम देखती हैं। पिता तथा तीनो बड़े भाई मजदूरी का काम करते हैं। तीन छोटे भाई बहन अभी पढ़ाई कर रहे हैं। घर के हालात को बयां करते समय वह फफक पड़ा। बकौल प्रीतम, घर में पिता और भाई मजदूरी करके आते हैं तो सुबह-शाम का भोजन बनता है। मजदूरी से जो पैसे मिलते हैं उसी में से किसी तरह बचाकर पढ़ाई के लिए देती थी। मुझे भरोसा नहीं था लेकिन मेरी मेहनत और माता-पिता तथा शिक्षक आत्मालाल मौर्या के आशीर्वाद से सफलता मिली। परीक्षा के दो महीने पहले घर से अपने मित्र आदित्य के घर धूस खास गांव आ गया और वहीं से तैयारी कर रहा था। इंजीनियर बनने का मेरा सपना है।

वहीं इंटर की परीक्षा में टाप करने वाला नीलेश भी इंजीनियर बनना चाहता है। नीलेश को हिंदी में 75, अंग्रेजी में 84, गणित में 88, भौतिक विज्ञान में 86 और रसायन विज्ञान में 90 अंक हासिल किए हैं। नीलेश को 500 में 423 अंक हासिल हुए हैं। नीलेश अपनी सफलता का श्रेय पिता राकेश मौर्या और माता-मुन्नी मौर्या को देते हैं। पिता इलेक्ट्रिशियन हैं तो माता गृहणी हैं। इसका श्रेय उसने अपने पापा-मां और शिक्षक संतोष तिवारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed