फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रशिक्षकों ने बताए तनाव मुक्त रहने के उपाय

प्रशिक्षकों ने बताए तनाव मुक्त रहने के उपाय

Thu, 07 Mar 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षकों ने बताए तनाव मुक्त रहने के उपाय

विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें चुनाव के दौरान आने वाली परेशानियों से निपटने के बारे में बताया गया। साथ ही कार्य के दौरान तनाव से बचने के तरिके बताए गए।

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए एमबीडी ग्रुप से करार किया गया है। इसी ग्रुप की ओर बुधवार को कलेक्ट्रेट में तीन दिवसीय लीडरशीप एवं मोटिवेशन कार्यशाला लगाया गया। इसमें सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट सहित जनपद स्तरी अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षक शरद कपूर ने बताया कि लीडरशिप के माध्यम से कोई भी कार्य सीमित संसाधनों से पूरा किया जा सकता है। इससे एक बेहतर सोच पैदा की जा सकती। उन्होंने कहा कि जब किसी भी समूह का निर्माण होता है तो प्रारंभ में कुछ सदस्य अन्य सदस्यों की अपेक्षा ज्यादा सक्रिय रहते है। कहा कि समूह अपनी योग्यता के आधार पर बन जाता है। बताया कि चुनाव के दौरान कई तरह के दबाव रहते है। इससे अधिकारियों को तनाव में नही आना चाहिए। कहा कि सही लीडर वही है जो अपने कर्मचारियों की कार्य क्षमता को पहले पहचान ले। इस दौरान डीडीओ पद्मकान्त शुक्ल, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र, बीडीओ एमपी चौबे, तहसीलदार नूपुर सिंह, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, डीएसओ सीमा सिंह, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed