{"_id":"5c801baebdec2214492a7c38","slug":"61551899566-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डाक्टर के चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डाक्टर के चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के प्रमोशन के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अभी उनके स्थान पर किसी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इससे वहां आने वाले मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। वहां एक आयुर्वेद की चिकित्सक आरजू परवीन के भरोसे पूरा अस्पताल चल रहा है। जबकि इस केंद्र से दो दर्जन से अधिक गांव के लोग इलाज के लिए आते हैं।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद पर क्षेत्र के नियामताबाद, सिरसी, नदेसर, बौरी, बुधवार, भरछा, सुरौली, पचोखर, पांडेयपुर, सिकंदरपुर, उसरौड़ी, चंदाईत, शिवनाथपुर, कम्हरियां, हसनपुर, मछरिया, रामपुर, भरतपुर, सरने, गुवास, गौरी सहित लगभग दो दर्जन से अधिक गांव के लोग इलाज के लिए आते रहते हैं। यहां पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.एसके सिंह प्रमोशन डिप्टी सीएमओ के पद हो गया और वह चंदौली चल गए। अस्पताल में साफ-सफाई के लिए यहां दो वर्षो से सफाईकर्मी की नियुक्ति भी नहीं की गई है। जिसके कारण अस्पताल की सफाई भी नहीं हो पाती है। ग्रामीणों ने यहां पर तत्काल प्रभारी नियुक्त किए जाने की मांग की। सीएमओ डा.राजेश मिश्रा ने बताया कि चिकित्सकों की कमी के कारण तैनाती नहीं हो पा रही है। शासन से चिकित्सकों की तैनाती के लिए मांग की गई है। जल्द ही चिकित्सक तैनात कर दिए जाएंगे।