फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धनगर समाज ने मांगा एससी का प्रमाण पत्र

धनगर समाज ने मांगा एससी का प्रमाण पत्र

Mon, 25 Feb 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
धनगर समाज ने मांगा एससी का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
धनगर समाज ने मांगा एससी का प्रमाण पत्र
नाराज लोगों ने केवीके पहुंच किया विरोध प्रदर्शन
सचित्र 58
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। राष्ट्रीय धनगर महासभा के लोगों ने रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि धनगर गड़ेरिया जाति के लोगों को सरकार द्वारा अनुसूचित जाति का दर्जा दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी जिले के अधिकारी उन्हें प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाली बरत रहे हैं। जिससे समाज के लोगों में नाराजगी है।

लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय धनगर महासभा के द्वारा गड़ेरिया धनगर जाति के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पत्र के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया था। इसके बाद प्रमुख सचिव पंचायतीराज के द्वारा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि गड़ेरिया धनगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाय। लेकिन शासन के निर्देश को दरकिनार करके जिले के अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाला कर रहे है। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है। लोगों ने केवीके में एक कार्यक्रम में आए डीएम नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की और समस्याएं बताई। जिसपर डीएम ने जल्द उनकी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान लालमुनि पाल, रामाश्रय पाल, शिवमंगल पाल, शिवम पाल, दीपक पाल, सुनील पाल, वीरेंद्र पाल, जयप्रकाश पाल, उपेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed