फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शहीद अवधेश के घर पहुंच कर परिवार वालों को दी सांत्वना

शहीद अवधेश के घर पहुंच कर परिवार वालों को दी सांत्वना

Sun, 24 Feb 2019 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
शहीद अवधेश के घर पहुंच कर परिवार वालों को दी सांत्वना
पड़ाव। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बहादुरपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान अवधेश कुमार यादव के घर शनिवार को भी सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने अवधेश के घर पहुंच कर परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

दोपहर बाद जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संजीव अग्रवाल, कुलदीप सिंह, उषा अग्रवाल व सोनिया जैन सहित अन्य लोग शहीद के घर पहुंचे और शहीद के पिता हरिकेश यादव को ढांढस बंधाया। इस दौरान अवधेश की पत्नी शिल्पी को 51 हजार रुपये का चेक भी दिया। उन्होंने शहीद के परिवारीजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान विरेन्द्र यादव, डॉ. सुल्तान खां, अजित बजाज, सुनील वर्मा रहे। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बे के लोगों ने शनिवार को डीजे की धुन पर हाथ में तिरंगा लिए फुलवामा में हुए आतंकियों के हमले में मारे गए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुलूस निकाला।जुलूस शिकारगंज से चलकर मिर्जापुर जनपद के अहरौरा नगर पालिका होते हुए चकिया नगर पंचायत अंतर्गत कस्बे में घूमते हुए शिकारगंज के लिए वापस हो गया। इस दौरान युवकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता के जयकारे लगाए। जुलूस में कृष्णा यादव, किशन यादव, मनोज यादव, रवि यादव, उपेंद्र, मोनू, गोविंद, अजीत यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed