फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अरसे बाद जिले में दिखने लगा विकास-डा. पांडेय

अरसे बाद जिले में दिखने लगा विकास-डा. पांडेय

Fri, 08 Feb 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
अरसे बाद जिले में दिखने लगा विकास-डा. पांडेय
चंदौली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जनपद में विकास की कई बड़ी छोटी परियोजनाएं अब धरातल पर दिखने लगी हैं। कहा कि जनता के सामने हमने विकास की नजीर पेश की है। चाहे वह महेवा में ट्रामा सेंटर हो, दीनदयाल रेलवे स्टेशन हो या मटकुट्टा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण। इसके अलावा कई छोटे-बड़े कार्य कराए जा रहे हैं। अब विरोधियों के पास कोई विकल्प नहीं है कि वह जनता के पास विकास के मुद्दे को लेकर जाएं। गुरुवार को वह केवीके में कई परियोजनाओं के अनावरण के बाद संबोधित कर रहे थे। डॉ. पांडेय ने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को जनता देख रही है। अरबों की परियोजनाएं अब धरातल पर उतर चुकी है और कइयों को उतारने की तैयारी चल रही है। कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से कर रहे है। कहा कि चुनाव में बहुत वादे होते हैं और लोग भूल जाते हैं लेकिन पीएम और सीएम के सहयोग से जनता से जो वादा किया था उसे पूरा कर रहा हूं। उन्होंने अपने कार्यों पर संतुष्टि जताई। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, एनके पांडेय, शशिशंकर सिंह, अभिमन्यु सिंह, जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह, सदानंद दूबे, सत्यप्रकाश गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, कैलाश तिवारी उपस्थित रहे। संचालन अनिल सिंह ने किया। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 113 करोड़ से अधिक लागत की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास में धन की कोई कमी नहीं आने देंगे। दावा किया कि उनके कार्यकाल में जनपद का विकास तेजी से हुआ है। इसके पूर्व उन्होंने केवीके परिसर में 113 करोड़ में से 3562.72 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें कठौड़ी में गो संरक्षण केंद्र के लिए 120 लाख, सांसद आदर्श गांव के लिए सौ लाख, सीवर और सामुदायिक शौचालय के लिए 211.16 लाख, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से 289.84 लाख, प्रांतीय खंड की ओर से 1488 लाख, जल निगम द्वारा सोलर पंप के लिए 66.88 लाख, 43 नलकूपों के लिए 1284.84 लाख शामिल है। वहीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा 7659 लाख से निर्मित बलुआ अवही मार्ग, जल निगम द्वारा 79.40 लाख से निर्मित पेयजल परियोजना और ग्रामीण अभियंत्रण की ओर से 3.09 लाख से कराए गए कार्यों का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed