फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 02 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन

सकलडीहा। विकास खंड के नागेपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर की भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगा ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया। एसडीएम की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारियों को पकड़कर थाने ले गई जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
गांव के दुर्गा मंदिर पर नवरात्र में प्रति वर्ष नौ दिवसीय झांकी व मंदिर की परिक्रमा का कार्यक्रम होता है। मंदिर के पीछे खाली जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों में गुस्सा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व एसडीएम और पुलिस से की थी। बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीण दोबारा एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। वार्ता के दौरान ग्रामीणों और एसडीएम के बीच वाद विवाद होने लगा। नाराज ग्रामीण तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों की नारेबाजी से नाराज एसडीएम ने पुलिस को बुलवाकर प्रदर्शनकारियों को थाने भेजवा दिया। बाद में तहसीलदार नूपुर सिंह और नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी थाने पहुंचे और ग्रामीणों को थाने से छुड़वाया। विरोध करने वालों में लोकनाथ राजभर, संतोष राय, उमांशकर, आशीष शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम राम सजीवन मौर्य का कहना था कि समस्या के निस्तारण के लिये तहसीलदार को निर्देशित किया गया था। इसके बाद भी ग्रामीण तुरंत अतिक्रमण हटवाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed