फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पेंटिंग में आदर्श, सोनी और मनीष ने मारी बाजी

पेंटिंग में आदर्श, सोनी और मनीष ने मारी बाजी

Tue, 02 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
पेंटिंग में आदर्श, सोनी और मनीष ने मारी बाजी

विज्ञापन

चंदौली। कृषि विभाग की ओर से सोमवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सदर तहसील क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य रामचंद्र शुक्ल और जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार की देख रेख में संपन्न हुई। इसमें आदर्श त्रिपाठी ने प्रथम, सोनी कुमारी द्वितीय और मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तहसील स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, अशोक इंटर कालेज बबुरी, जनता इंटर कालेज कांटा, सोगाई, भुजना, काजीपुर, राजकीय बलिका इंटर कालेज सैयदराजा और नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा के 31 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को कृषि अवशेष प्रबंधन की जानकारी देने के साथ ही इसी विषय पर पेटिंग बनाने के लिए दिया गया। इसमें नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा के आदर्श त्रिपाठी ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज सैयदराजा की सोनी कुमारी द्वितीय और मां मल्लिकापुर भवानी कालेज सोगाई के मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य रामचंद्र शुक्ल, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती और शिक्षक भरत लाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed