फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रेलकर्मियों, चिकित्सकों एवं कैडटों ने ली स्वच्छता की शपथ

रेलकर्मियों, चिकित्सकों एवं कैडटों ने ली स्वच्छता की शपथ

Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेलकर्मियों, चिकित्सकों एवं कैडटों ने ली स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मुगलसराय रेल मंडल, कंदवा और धानापुर में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान रेलकर्मियों, चिकित्सकों एवं कैडटों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छता मुहिम चलाई। शनिवार को डीआरएम पकंज सक्सेना ने डीआरएम कार्यालय परिसर में रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प लिया।
डीआरएम ऑफिस से स्वच्छता जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई जो यूरोपियन कालोनी होते हुए पीडीडीयू स्टेशन पर समाप्त हई। वहां पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेस में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मंडल के आरपीएफ टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर डीआरएम पंकज सक्सेना के साथ एडीआरएम सुनील वर्मा, सीनियर डीसीएम दयानंद, कमांडेंट आशीष मिश्रा, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के साथ ही रेलकर्मी, स्काउट्स गाईड्स एवं पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में महिला समिति की अध्यक्षता कली सक्सेना ने रेलवे के किड्स कार्नर स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई। मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे गया, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, जपला, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ रोड, कजरात नवाडीह, कष्ठा, ओएसई डिपो मुगलसराय, आरपीएफ पोस्ट मुगलसराय, मंडल के अन्य सभी कार्यालयों एवं स्टेेशनों पर भी स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई। कंदवा संवाददाता के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रितेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वच्छता का शपथ लिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर रितेश कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर स्वच्छता का संकल्प लिया गया । इस दौरान सूर्य प्रकाश,डाक्टर गौरव नंदन, अखिलेश प्रताप सिंह , रोशन अली, नंदलाल, आनंद कुमार , सुदामा, संतोष, बृजेश, तेजप्रताप, दीपक, मांडवी राय, सुनीता, सिया ,उषा , अनीता , गीता, निशा सिंह ,ओपी चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानापुर संवाददाता के अनुसार अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव में शनिवार को 160 एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ नागेंद्र मिश्र ने स्वच्छता का पाठ पढाया। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगाव में 91 बटालियन मुगलसराय (पीडीडीयू नगर) के कैडेटों ने स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर कैप्टन लालबिहारी प्रसाद , सूबेदार मेजर दीपेंद्र अले, सूबेदार केशर सिंह, संजीव सिंह, सुरेश एक्का, ओंकार नाथ, रामप्रकाश पांडेय, अमरेंद्र सिंह आदि अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed