फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हेलीपैड से मंच तक सड़क के दोनो तरफ रहेगा घेरा

हेलीपैड से मंच तक सड़क के दोनो तरफ रहेगा घेरा

Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हेलीपैड से मंच तक सड़क के दोनो तरफ रहेगा घेरा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बाकले खेल मैदान में होने वाली सभा और स्टेशन के नए नाम का लोकार्पण समारोह की तैयारी में रेल प्रशासन के साथ राजनीतिक अमला जुट गया है। हालांकि तैयारी में रिमझिम बारिश और जगह-जगह जल भराव बाधक बन रही है लेकिन काम युद्ध स्तर पर चल रहा हैं। प्लांट डिपो मैदान में बने हेलीपैड से बाकले खेल मैदान सभा स्थल तक सड़क के दोनों तरफ सुरक्षा घेरा रहेगा। इसके लिए सड़क के दोनों तरफ बांस बल्ली लगाया जा रहा है।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नये नाम पं दीनदयाल उपाध्याय जं का लोकार्पण पांच अगस्त को होगा। लोकसभा चुनाव के पूर्व इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा पूरी तरह कमर कस चुकी है। यहां होने वाली सभा में एक लाख से अधिक लोगों के भीड़ जुटाने की तैयारी भाजपा कर चुकी है। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन का नाम करण होने की वजह से पूरे समारोह की जिम्मेदारी रेेलवे प्रशासन की है। ऐसे में जिला प्रशासन, रेल प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता तीनों जुटे हैं। रिमझिम बारिश के बीच भी भी बाकले खेल मैदान पर वाटरप्रूफ टेंट लगाने का सामान गिराया गया। यही नहीं प्लांट डिपो खेल मैदान में बनने वाले हेलीपैड स्थल से बाकले तक सड़क के दोनों तरफ बांस बल्ली लगाई जा रही है। बारिश की वजह से जहां बाकले खेल मैदान में कीचड़ है वहीं हेलीपैड स्थल रेलवे इंटर कालेज खेल मैदान तो पूरी तरह तालाब बना हुआ है। ऐसे में रेलवे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेसीबी से नाली की सफाई कराकर किसी तरह मैदान से पानी निकालने के प्रयास में दिन भर लगी रही। यही नहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके दुबे ने भी मौके जाकर निरीक्षण किया। मुगलसराय कोतवाल ने भी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एलआईयू की टीम प्लांट डिपो और बाकले खेल मैदान में पहुंच कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर (ब्यूरो)। रेल मंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन की वजह से हो रही तैयारियों को लेकर प्लांट डिपो कालोनीवासी खुश हैं। इसका कारण है कि वर्षों बाद रेलवे कालोनी के नाले की साफ सफाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांटडिपो कालोनी नीचे होने और नाले की साफ सफाई न होने से प्रति वर्ष हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी बहने लगता है। यही नहीं नीचे के क्वार्टरों में भी पानी भर जाता है। इससे रेलकर्मियों को दिक्कत होती है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। इस वर्ष भी दो दिनों की बारिश में खेल मैदान में घुटने तक पानी जमा हो गया। सोमवार को सुबह से ही जेसीबी लगाकर नाली की सफाई की जाने लगी। इससे मैदान के साथ सड़क पर बह रहा पानी भी निकल गया।


02. विकास के नाम जनता के धन को बर्बाद कर रही भाजपा
स्टेशन का नाम लाल बहादुर शास्त्री किया जाए
सचित्र-11
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयूनगर। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के नाम पर जनता के धन को बर्बाद कर रही है। कागज और भाषणों में विकास किया जा रहा है जबकि हकीकत में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। प्रदेश में सपा शासन काल की योजनाओं को अपना बता कर फीता काट रही भाजपा सरकार एक भी विकास कार्य नहीं कर सकी है। पांच अगस्त को मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नए नाम का लोकार्पण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसका सपा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। ये बातें चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन ने सपा कार्यालय पर पत्रकारों से कहीं।

उन्होंने कहा कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलना ठीक नहीं है। यही स्टेशन का नाम बदलना है तो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखना चाहिए। भाजपा और प्रधानमंत्री बार-बार लाल बहादुर शास्त्री का भाषण में नाम लेते हैं लेकिन उनकी उपेक्षा करते हैं। कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पिछली बार सभा में चंदौली में मेडिकल कालेज बनाने की बात कहीं थी लेकिन यह भी हवा हवाई हो गई। जिले में कर्मनाशा नदी पर अदवा और चारी में 50-50 क्यूसेक क्षमता के दो लिफ्ट कैनाल बनकर तैयार हैं लेकिन उसे चालू नहीं किया जा रहा है। सैयदराजा में राजकीय महिला महाविद्यालय बनकर तैयार है, बबुरी में और एकौनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है लेकिन उसे चालू नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन पर इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed