{"_id":"5b49017d4f1c1b50748b4859","slug":"61531511165-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करेंगे बच्चे
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। ब्लैक बोर्ड चाक डस्टर से लिखना-पढ़ना अब दूर की बात होने जा रही है। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। इसके माध्यम से ही उन्हें किताबी ज्ञान और ककहरे का बोध कराया जाएगा। बरहनी विकास खंड में चयनित विद्यालयों में इससे संबंधित सभी सुविधाएं बच्चों को जल्द उपलब्ध हो जाएगी।
पहले चरण में यह योजना बरहनी विकास खंड के पांच परिषदीय विद्यालयों में लागू होगी। परिषदीय विद्यालयों के प्रति बच्चों व अभिभावकों को आकर्षित करने और कान्वेंट स्कूलों के बच्चों की तरह शिक्षा देकर उन्हें दक्ष बनाने के लिए सरकार ने एक नई पहल की है। योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड से पांच ऐसे विद्यालयों का चयन किया जाएगा। यहां प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही कैंपस में चल रहे हों और बिजली व्यवस्था भी उपलब्ध हो। यहां के बच्चों को ब्लैक बोर्ड के बजाय प्रोजेक्टर के माध्यम से किताबी ज्ञान के साथ आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। बच्चों को कोर्स एनिमेशन और खेल कूद से समझाया जाएगा। महीने में एक बार आस-पास के स्कूल के बच्चे भी यहां आकर पढ़ाई कर सकेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी राकेश सिंह ने बताया कि पहले चरण में बरहनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बरठी कामरौर, भतीजा और तेंदुहान और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैयदराजा- 2 और बकौड़ी को चयनित किया गया है। अगर यह योजना सफल होती है तो स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बताया कि प्राथमिक विद्यालय तेंदुहान और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैयदराजा-2 में शीघ्र ही प्रोजेक्टर लग जाएगा और बच्चे प्रोजेक्टर से ककहरा सीखते नजर आएंगे।