{"_id":"5b47b0244f1c1b86468b6215","slug":"61531424804-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"0 घंटे की भाकपा माले की भूख हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0 घंटे की भाकपा माले की भूख हड़ताल समाप्त
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय नगर के गांधी पार्क में भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) की ओर से पिछले 50 घंटों से जारी भाकपा माले राज्य कमेटी के सदस्य मिठाई लाल बिंद की भूख हड़ताल गुरुवार को तीसरे पहर समाप्त हो गई। भूख हड़ताल के समापन के दौरान पहुंचे नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह ने विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी के सदस्य कामरेड अनिल पासवान ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार लगातार बढ रहा है। इससे आम जनता की परेशानियां बढ गई है। उन्होंने कहा कि जनता के सवालो पर भाकपा माले जन संघर्ष जारी रखेगा। मिठाईलाल बिंद ने कहा कि हमारी भूख हड़ताल मजदूरों तथा आम जनता के हितों को लेकर की गई थी, लेकिन सह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने 2 अगस्त को फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी। सभा में लालब्रत मौर्य, जयप्रकाश, अलियार राम, वसीम अहमद, विदेशी राम ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता शिवनारायण ने और संचालन विनोद प्रजापति ने किया।
चकिया(ब्यूरो)। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी और अधिशासी अधिकारी अशोक मिश्र ने नगर के व्यापारियों के साथ नगर को पालिथीन मुक्त करने पर व्यापक विचार विमर्श किया। इस अवसर पर नगर को पालीथीन मुक्त कराने के लिए व्यापारियों को शपथ दिलाई गई। चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश को पालीथीन मुक्त कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए समाज के सभी वर्गो की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, व्यापारी कैलाश जायसवाल, महेन्द्र यादव, शुभम मोदनवाल, राजेश केशरी, बल्लर चैहान, अरविंद कुमार, शिवजी, सुजीत जायसवाल, दीपक जायसवाल, शहजाद आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
चकिया(ब्यूरो)। चकिया बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को बार सभागार में आयोजित हुई। इसमें अधिवक्ता सभासद पति रामबाबू सोनकर के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले में कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी गिरफ्तारी न किए जाने की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर दोषी की गिरफ्तारी नही की गई तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अध्यक्ष विजय यादव, महामंत्री राकेश पाठक, लालजी सिंह, भईयालाल, शमशेर सिंह, संजय सिंह, सुबाष मौर्या, शिवमूरत सोनकर, प्रदीप पाठक, मुहम्मद रफीक अहमद, संतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2400