{"_id":"59b598524f1c1be97f8b5c90","slug":"61505073234-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटो से बंद है सैकड़ों गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटो से बंद है सैकड़ों गांवों की बिजली
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारगंज। स्थानीय क्षेत्र के जागेश्वरनाथ 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से संचालित शिकारगंज तथा सिकंदरपुर फीडर के सैकड़ों गांवों की बिजली 24 घंटों से ठप है। इससे उमस भरी गर्मी तथा पेयजल की परेशानियों से ग्रामीणों का हाल बेहाल है। बिजली की लगातार कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।
जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र से सिकंदरपुर फीडर पर शेरपुर, भीषमपुर, भटवारा कलां, पिपरियां, रामपुर, राम लक्ष्मणपुर, मैनपुर, पर्वतपुर, बैरी, बीकापुर, हिनौती, बरौझी, साराडीह, गढ़वा, मझगाई, पचफेड़िया सहित तमाम गांव तथा षिकारगंज फीडर पर नेवाजगंज, हेतिमपुर, कुशही, बोदलपुर, करवंदिया, बलिया खुर्द, बलिया कलां, शिकारगंज, नौडिहा, उचेहरा, गायघाट, सहामदपुर, अमरा दक्षिणी, सदापुर, लठिया, हिनौती दक्षिणी, चतुरीपुर सहित तमाम गांव की बिजली संचालित होती है। उपकेन्द्र की शनिवार की देर शाम लगभग 10 बजे से मेन सप्लाई अचानक ठप हो गई है। इससे जागेश्वरनाथ उपकेन्द्र के सैकड़ों गांवो अंधेरे में हैं। बिजली की किल्लत से गर्मी की उमस तथा पेयजल न मिलने से नागरिकों के सामने परेशानी का सबब बन गया। इस संबंध में उपकेंद्र के अवर अभियंता हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि चुनार की मेन सप्लाई में ब्रेकर खराब होने के कारण विद्युत सप्लाई अवरुद्ध है। इसकी मरम्मत की जा रही है। जल्द ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।