फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खूब बिकी रंग बिरंगी राखियां, मिठाइयों की रही डिमांड

खूब बिकी रंग बिरंगी राखियां, मिठाइयों की रही डिमांड

Mon, 07 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खूब बिकी रंग बिरंगी राखियां, मिठाइयों की रही डिमांड
रक्षाबंधन

विज्ञापन
मुगलसराय। रिश्तों को रेशम के धागों से जोड़ कर अटूट प्रेम के बंधन में बंधने का त्योहार रक्षा बंधन सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार को दिन भर इसकी तैयारी हुई। बहनों ने अपने प्यारे भइयों के लिए आकर्षक राखियां खरीदी और मिठाइयां भी। जिससे राखी और मिठाइयों की दूकानों पर काफी भीड़ रही
वैसे तो राखी रेशम की डोर बांध कर रक्षा का संकल्प लेने का त्योहार है, लेकिन वर्तमान में इसे भाई बहन के स्नेह से जोड़कर अधिक देखा जाता है। यही कारण है कि रक्षा बंधन की तैयारियां में बहने बहुत पहले से जुट गई थी। रविवार को बाजार में रंग बिरंगी राखियों की दूकान सजी। स्थायी दुकानों के अलावा जीटी रोड, परमार कटरा, रस्तोगी गली, धर्मशाला रोड, गल्ला मंडी सहित अन्य स्थानों पर अस्थायी दूकानें सजी। यहां राखियां खरीदने के लिए दिन भर बहनों की भीड़ रही। बाजार में दस रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक की राखियां रही। दूकानदारों ने बताया कि किशोरों और युवकों के लिए जहां ब्रेसलेट, मोतियों की लड़ियों और नग आदि जड़ी हुई राखियां पसंद की है वहीं बच्चों की पसंद कार्टून कैरेक्टर वाले राखियां रही। बुजुर्गों के लिए परंपरागत रेशम की डोरी वाली राखियां खरीदी गई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष राखियों की कीमत में दस फीसदी तक इजाफा हुआ लेकिन इससे राखियों की बिक्री पर असर नहीं पड़ा है। इसी तरह रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर बाजार में मिठाई की दूकानों पर भीड़ रही। मांग को देखते हुए दूकानदारों ने भी अलग अलग तरह की मिठाइयां तैयार की है और दूकान के बाहर तक मिठाइयां सजाई। रोड की पटरियों पर दूकानों की वजह से सड़क पर दिन भर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

मुगलसराय(ब्यूरो)। रक्षा बंधन पर भाइयों की कलाई रेशम की डोर से सजाने की आस में बहने ससुराल से मायके पहुंची। वहीं भाइयों ने भी बहनों से ससुराल से मायके लिवा लाने पहुंचे थे। ऐसे में बाजार में दिन भर चहल पहल रही। यही नहीं सवारी अधिक होने की वजह से वाहनों का भी टोटा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकर्मियों ने रविवार को भी राखियां बांटी
मुगलसराय (ब्यूरो)। केंद्र सरकार के निर्देश पर रक्षा बंधन पर राखियां भाइयों तक हर हाल में पहुंचाने की गरज से डाक कर्मियों ने रविवार को भी राखियां घर घर पहुंचाईं। मुगलसराय उपडाकघर से रविवार को एक हजार से अधिक राखियां बांटी गई।

पहली बार राखी के मौके परब डाक विभाग ने छूट्टी के दिन राखियां बांटने का फैसला किया था। इसी के मद्देनजर रविवार को दिन भर डाकघर खुला रहा। हालांकि यहां अन्य कोई काम नहीं हुआ। सिर्फ आई हुई राखियों को लेकर डाक कर्मियों ने घर घर पहुंचाया। छूट्टी में राखी पाकर लोग अत्यंत प्रसन्न हुए और डाक विभाग को धन्यवाद दी। इस संबंध में डाकपाल राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रविवार को नगर में एक हजार से अधिक राखियां बांटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed