{"_id":"5956ac2c4f1c1bd9388b479b","slug":"61498852396-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू की धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू की धान की रोपाई
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। मानसून की आहट पाते ही किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। जिन किसानों ने निजी संसाधनों के सहारे समय से नर्सरी डाल दी थी, उन्होंने रोपाई भी शुरू करा दी है। कृषि विभाग के अनुसार जनपद में अब तक आठ प्रतिशत रोपाई का कार्य हो चुका है। इससे कृषि महकमा धान के अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठा है।
इस वर्ष खरीफ सीजन में करीब एक लाख 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई होनी है। जनपद में अधिकांश किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी है। वहीं कुछ किसान जिन्होंने जून के पहले सप्ताह में नर्सरी डाल रखी थी, वे अब रोपाई कार्य में जुटे हैं। किसान खेतों की जोताई, मेड़बंदी में जुटे हैं। उपकृषि निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अब तक आठ प्रतिशत रोपनी हो चुकी है, जिन किसानों ने पांच जून तक नर्सरी डाल दी थी वह निजी संसाधनों के सहारे रोपाई कार्य करा रहे हैं। बताया कि इस समय रोपाई कराने वाले किसान रबी के सीजन में गेहूं की बोआई भी समय से कर सकेंगे। साथ ही धान की पैदावार भी बेहतर होने की संभावना रहेगी। कहा कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आने का आंकलन लगाया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो किसानों को इसका लाभ मिलेगा और जनपद में धान का अच्छा उत्पादन होगा। कसवढ़ गांव के प्रगतिशील किसान भगवती उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, दुबौलियां के प्रभाकर दूबे, रमेश दुबे आदि किसानों का कहना है कि रोपाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। यदि समय से बारिश हो जाए तो फसलों को काफी लाभ मिलेगा।