फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   60th Foundation Day of Srisarveshwari Group celebrated

मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का 60वां स्थापना दिवस

Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
60th Foundation Day of Srisarveshwari Group celebrated
मनाया गया श्रीसर्वेश्वरी समूह का 60वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

सुबह से शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
सचित्र- 15
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ाव। स्थानीय चौराहा स्थित अघोर पीठ, श्रीसर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानं अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में सोमवार कोे समूह का60वां स्थापना दिवस मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष अवधूत गुरुपद संभव राम के सानिध्य में आश्रम में निवास करने वाले लोगों और संस्था के कुछ पदाधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भोर में आरती व सफाई-श्रमदान से हुआ। इसके बाद संस्था के मंत्री डॉ. एसपी सिंह ने पांच लोगों के साथ सारनाथ स्थित अघोर टेकरी में अघोरेश्वर की चरण पादुका का पूजन किया और सर्वेश्वरी ध्वज फहराया। सफलयोनि का पाठ पड़ाव आश्रम के अघोर शोध संस्थान व ग्रंथालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने किया। तदोपरांत संस्था के मुख्यालय अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के परिसर में गुरुपद संभव राम ने अघोराचार्य महाराज श्रीबाबा कीनाराम की प्रतिमा का पूजन करने के पश्चात ध्वजारोहण किया। वहीं पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। अंत में पूर्वाह्न लगभग 11 बजे गंगातट स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर संस्था के उपध्यक्ष सुरेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं विशेष कार्यक्रम के तहत अघोरेश्वर भगवान राम वृद्ध आश्रम में स्थापित अघोरेश्वर महाप्रभु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण गुरुपद संभव राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed