फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   57 lakh plants getting ready for plantation

31 नर्सरियो में पौधरोपण के लिए तैयार हो रहे 57 लाख पौधे

Mon, 16 May 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
57 lakh plants getting ready for plantation
चकिया/ शिकारगंज। जिले में मानसून सत्र में पौध रोपण के लिए 31 नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। नर्सरियों में कुल 57.32 लाख 726 पौधों को तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में हैं। जिले में इस वर्ष 57.32 लाख 726 पौधों का रोपण होगा। इसमें वन विभाग 31.64 लाख पौधों का रोपण करेगा जबकि बचे हुए 25.68 लाख 726 पौधे जिले के विभिन्न विभागों के जरिए रोपे जाएंगे। इसकी विभागवार सूची भी तय की जा चुकी है। पौधरोपण के लिए काशी वन्य जीव प्रभाग पौधें का खाका तैयार कर चुका है।
विज्ञापन

काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया, राजपथ, चंद्रप्रभा, जयमोहनी, मझगाई, नौगढ़, चंदौली, मुगलसराय तथा चहनिया रेंजो में स्थापित वन विभाग की नर्सरियों में पौधों को तैयार किया जा रहा है। इसके तहत पौधों की निराई गुड़ाई एकीकृत पोषण प्रबंधन तथा एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। नर्सरियों की मानिटरिंग प्रभागीय वनाधिकारी से लेकर उच्चाधिकारी कर रहे हैं। काशी वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ दिनेश सिंह ने कहा कि पौधरोपण के लिए पौधों को तैयार करने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। इसके तहत 31 नर्सरियों में पौधों को तैयार करने की कवायद अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed