फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ममता बनर्जी व कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

ममता बनर्जी व कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

Wed, 06 Mar 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी व कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा
सकलडीहा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर एसपी संतोष कुमार सिंह को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल और नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिये पत्रक सौंपा। यूनियन के वाराणसी मंडल के सचिव रविंद्रनाथ सिंह मुन्ना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से न्यूज चैनलों और अखबारों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल और नवजोत सिंह सिद्धू देश की सीमा पर तैनात जवानों और शहीदों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते दिख रहे है। कहा कि अधिकांश जवान किसान परिवार के बेटे हैं। नेताओं की बयानबाजी से किसानों को मानसिक प्रताड़ना पहुंची है।चेताया कि मुकदमा दर्ज नहीं कराए जाने पर भाकियू के सदस्य आंदोलन करने पर विवश होंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव, मनमन सिंह, प्रहलाद, डा. चंद्रिका मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed