फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आपाधापी के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू

आपाधापी के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू

Fri, 08 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
आपाधापी के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू
चंदौली। जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को आपाधापी के बीच कई केंद्रों पर शुरू हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन और शाम की पाली में इंटर के मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 61 केंद्रों पर परीक्षा हुई। जहां 2227 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1893 ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 244 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। पहले दिन जहां छात्र-छात्राओं को अपने अनुक्रमांक को खोजने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं परीक्षा के दोनों पालियों में एक भी नकलची पकड़ में नहीं आए। यूपी बोर्ड की परीक्षा की लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में परीक्षा के लिए उत्साह रहा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी एक घंटे पहले ही पहुंचकर अपने- अपने अनुक्रामांक को खोजते नजर आए। सुबह हाईस्कूल के संगीत गायन की परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। इसमें 242 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 233 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वहीं 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र के लिए 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां कुल 1985 छात्रों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इस परीक्षा में 1660 ने परीक्षा दी और 235 अनुपस्थित रहे। जहां परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही छात्राओं का परीक्षा केंद्र पर अपना रोल नंबर ढूंढने में काफी मशक्कत करना पड़ा। जिले में नकल रोकने के लिए पांच जोनल, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा छह सचल दल का गठन किया गया है। जो परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करने के साथ ही नकल रोकने का कार्य करेंगे। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में सचल दलों के हाथ में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed