फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनुपस्थित कार्यकत्री और सहायिकाओं को नोटिस जारी

अनुपस्थित कार्यकत्री और सहायिकाओं को नोटिस जारी

Fri, 18 Jan 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित कार्यकत्री और सहायिकाओं को नोटिस जारी
सकलडीहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर गुरूवार को सीडीपीओ अवधेश सिंह ने आधा दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यकत्री और सहायिकाओं के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी की। साथ ही एक कार्यकत्री के बर्खास्तगी के लिए विभाग को पत्र भेजने की बात कही। विभागीय जांच पड़ताल से कार्यकत्री और सहायिकों में खलबली मची रही। ग्रामीणों ने डीएम नवनीत सिंह चहल से आगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं द्वारा राशन कार्ड वितरण में मनमानी करने, धन की मांग करने और अनुपस्थित रहने की डीएम से शिकायत की थी। इसपर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया था। इस क्रम में सीडीपीओ ने पंडित पंचदेवरा, फेसुड़ा, दिघवट, दिवाकरपुर और बढ़वलडीह केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचदेवरा के सहायक केन्द्र की कार्यकत्री अनुपस्थित मिलीं। बरंगा में उपस्थिती पंजिका अपूर्ण पाई गई। कई कार्यकत्री व सहायिका यूनिफार्म में नहीं थीं। इसके अलावा फेसुड़ा की कार्यकत्री भी अनुपस्थित और सहायिका अवकाश पर रहीं। फेसुड़ा सी की और डी की कार्यकत्री अनुपस्थित रही। वही दिवाकरपुर में कार्यकत्री के अनुपस्थित रहने के साथ संचालन सही न होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की चेतावनी दी। इस बाबत सीडीपीओ ने बताया कि अनुपस्थित कार्यकत्री और सहायिकाओं को नोटिस जारी कर स्पष्टकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने पर निलंबन व वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed