फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने हटवाया अतिक्रमण

एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने हटवाया अतिक्रमण

Wed, 03 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
सकलडीहा। नागेपुर गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में अतिक्रमण को हटवाने के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया था। इसके बाद उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्य के निर्देश पर तहसीलदार नूपुर सिंह व नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को मंदिर परिसर से अतिक्रमण को हटवाया।

गांव स्थित दुर्गा मंदिर से हर वर्ष नवरात्र में नौ दिवसीय झांकी निकाली जाती है। इस मौके पर कई गांवों की महिलाएं मंदिर की परिक्रमा व पूजा- पाठ करती हैं। कुछ दिनों से मंदिर के पीछे मार्ग को अवरुद्ध कर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया था। इसे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा था। सोमवार को ग्रामीण एसडीएम से मिलकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। मंगलवार को तहसीलदार नूपुर सिंह व नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवा दिया। तब जाकर ग्रामीण और मंदिर समिति के लोग शांत हुए। इस बाबत तहसीलदार नूपुर सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर से अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। इस मौके पर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत, एसआई एसके तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed