फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   65 में 34 नमूने हुए फेल, विभाग ने दर्ज किया वाद

65 में 34 नमूने हुए फेल, विभाग ने दर्ज किया वाद

Sat, 29 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
65 में 34 नमूने हुए फेल, विभाग ने दर्ज किया वाद
सकलडीहा। खाद्य विभाग की ओर से इस साल अगस्त माह तक विभाग ने 598 दुकानों का निरीक्षण एवं छापेमारी कर खोवा के 65 सैंपल एकत्र किए थे। जांच में 34 नमूने फेल पाए गए हैं। खाद्य विभाग ने सभी के खिलाफ कोर्ट में वाद दाखिल किया है। वहीं छापेमारी के दौरान छह लाख 93 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के अनुसार नमूनों की जांच के बाद 65 रिर्पोट प्राप्त हुई है जिसमें 34 नमूने फेल पाए गए। जो मानक के अनुसार खाद्य सामग्री नहीं बनाए थे। इसी तरह वर्ष 2017- 18 में विभाग ने 97 जगहों पर छापेमारी कर 148 नमूने लिए जिनमें 61 फेल हो गए थे। वहीं 2016-17 में विभाग ने 143 सैंपल जांच के लिए भेजा था जिसमें अभी तक 70 की रिपोर्ट मिल चुकी है। वहीं 2015-16 में विभाग ने 62 सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिसमें से 25 की रिपोर्ट मिल चुकी है। 2014-15 में विभाग ने 113 सैंपल लिए थे। इन्हें जांच के लिए भेजा था। इसमें 26 नमूने फेल पाए गए। इनके खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया। अभिहित अधिकारी सुशील सिंह ने कहा कहा कि जल्द ही टीम बनाकर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान दूध व खोवा के दुकानों पर छापेमारी कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
पर्व आने के पहले मिलावटखोर हुए सक्रिय
सकलडीहा। नवरात्र शुरू होने से पहले ही दूध और खोवा की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावट खोर भी सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो मिलावटखोरों ने मिलावटी खोवा का स्टाक तैयार करना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में त्योहारों पर सैकड़ों क्विंटल खोवा की खपत होती है। मिलावटखोर मोटा मुनाफा कमाने के लिए इसमें हानिकारक पदार्थो की मिलावट करते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभियान से मिलावटखोरी पर कुछ अंकुश लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed