{"_id":"5b9d53aa867a557fea119420","slug":"51537037226-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवारे तक चलेगा पशुओं के टीकाकरण का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पखवारे तक चलेगा पशुओं के टीकाकरण का अभियान
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। पशु पालन विभाग द्वारा पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए शनिवार से अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय ने अभियान की शुरुआत शनिवार को मझवार गांव से पशुओं को टीका लगाकर किया।
पशुओं में फैलने वाली खुरपका और मुहपका की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग द्वारा जनपद में 37 टीमों का गठन किया गया है। यह अभियान 15 से 30 सितंबर तक चलेगा। टीम के सदस्य गांवों में पहुंच पशुओं को रोग प्रतिरोधी टीके लगाएंगे। जानकारी देते हुए एसपी पांडेय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य है जनपद में पशुओं में फैलने वाली बीमारियों को पूरी तरह से रोका जाय। बताया कि अभियान के तहत एक पखवारे में लगभग चार लाख से अधिक पशुओं को टीका लगाने का टीमों को लक्ष्य दिया गया है। वहीं चिकित्सकों द्वारा गांवों में पशुपालकों की गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पशुपालकों को संक्रमित बीमारियों के लक्षण और रोकथाम की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन