{"_id":"5b5e17ae4f1c1b0c718b6e35","slug":"51532893102-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला कांग्रेस सेवा दल के द्वारा रविवार को मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने रस्सी खींचकर तिरंगा फहराया। इसके बाद लोगों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान हुआ।
इस दौरान आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि देश के आजादी से अब तक कांग्रेस ने कार्य किया है। संगठन के लोग आजादी की लड़ाई में शहीद भी हुए। सेवादल के मंडल प्रभारी सतीश बिंद ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान हैं और प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। लेकिन भाजपा के लोग झूठी वाहवाही लूटने में व्यस्त है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। इस दौरान सेवादल के संयोजक ने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क करके लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने और भाजपा सरकार की पोल खोलने आह्वान किया।
विज्ञापन