फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ो एकड़ खेत जलमग्न

नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ो एकड़ खेत जलमग्न

Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ो एकड़ खेत जलमग्न
खेत डूबे

विज्ञापन
कमालपुर। भूपौली लिफ्ट कैनाल से निकली मुख्य नहर का तटबंध रविवार की भोर में जमुरखा गांव के पास टूट गया। इससे नहर के किनारे के आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गये। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद दोपहर दो बजे घंटों प्रयास के बाद नहर की मरम्मत हुई। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।

भूपौली लिफ्ट पंप कैनाल से निकली मुख्य नहर से क्षेत्र के दो से तीन दर्जन गांवों के हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। नहर की मरम्मत नहीं होने से तटबंध क्षतिग्रस्त हैं। बारिश न होने की वजह से नहर नहीं चल रहा था। इधर बीच बारिश शुरू हुई तो नहर को चालू किया गया। नहर चालू होते ही जमुरखा गांव के समीप रविवार की सुबह चार बजे पानी के दबाव की वजह से तटबंध टूट गया और खेतों में पानी बहने लगा। इससे इलाके के जमुरखा, बहेरी, जनौली, सिलौटा, माधोपुर, बसगांवा सहित आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों एकड़ खेतों की फसल डूब गई। गांव के किसान रविन्द्र प्रताप सिंह ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के जेई को दी। सूचना पर दोपहर दो बजे बेलदार रुस्तम अली मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रयास के बाद नहर की मरम्मत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed