फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शास्त्री जन्म स्थली के विकास के लिए उपवास रखेंगे न्यास के सदस्य

शास्त्री जन्म स्थली के विकास के लिए उपवास रखेंगे न्यास के सदस्य

Sat, 14 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री जन्म स्थली के विकास के लिए उपवास रखेंगे न्यास के सदस्य

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों की सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री जन्म स्थली पार्क में हुई। बैठक में रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने सहित अन्य मांगों के समर्थन में शनिवार को एक दिवसीय उपवास का निर्णय लिया गया। इस दौरान वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन के मौके पर मुगलसराय के विकास की मांग की जाएगी।

बैठक में सेवा न्यास के संयोजक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बाद एक वर्ष पहले हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और साइकिल जनजागरूकता रैली निकाली गई। कार्यकर्ता साइकिल से लखनऊ पहुंच कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर शास्त्री जन्म स्थली के विकास, स्टेशन नाम बदलने की मांग की। तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ज्ञापन सौंपा गया। वर्तमान सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी सभा में मुगलसराय का नाम लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था लेकिन बाद में स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया गया। शनिवार को प्रधानमंत्री की सभा वाराणसी में है और उनके हाथों से नए नामकरण कराने की तैयारी है। इसके विरोध में कार्यकर्ता शास्त्री जन्म स्थली पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में पवन शर्मा, जितेन्द्र कुमार, जगदीश प्रसाद, पिंटू चौधरी, विनोद, सुजीत, अनुज सिंह, संजीवन, अभिषेक श्रीवास्तव, शंकर चौहान, रवि कुमार, वंशीलाल रहे। अध्यक्षता राजेश्वर सिंह ने और संचालन संतोष पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed