{"_id":"5abd36364f1c1bc7618b46c1","slug":"51522349622-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर भगवान महावीर का हुआ विशेष पूजन अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर भगवान महावीर का हुआ विशेष पूजन अर्चन
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को धूम धाम से मनाई गई। नगर के कैलाशपुरी स्थित जैन मंदिर में दिगंबर महावीर की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने अंहिसा परमो धर्म:, जियो और जीने दो के नारे लगाए। रात में मंदिर में जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई और पूजन अर्चन के बाद भव्य आरती उतारी गई।
नगर के कैलाशपुरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर पर पिछले कई दिनों से महावीर जयंती मनाने की तैयारी चल रही थी। गुरुवार की सुबह से ही जैन धर्मावलंबी मंदिर पर एकत्र होने लगे। सुबह नौ बजे विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। एक रथ पर भगवान महावीर के चित्र को रख बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं, पुरुष और बच्चे अहिंसा परमो धर्म:, जियो और जीने दो के नारे लगाते हुए गीत गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा मंदिर से चलकर रविनगर, जीटी रोड, आर्य समाज मंदिर, पटेलनगर होते हुए कैलाशपुरी स्थित मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। यहां दिगंबर महावीर की प्रतिमा का जल और दूध से अभिषेक किया गया और विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरित की गई। शाम को मंदिर के उपरी तल पर भगवान महावीर के जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। यहां समाज के लोगों ने दर्शन पूजन किया और भगवान महावीर के जीवन की कठिनाइयों और उनके द्वारा बताए मार्ग को महसूस किया। पूजन अर्चन के बाद भव्य आरती उतारी गई। शोभायात्रा के दौरान अग्नेश जैन, नरेन्द्र, राजेश, धर्मेन्द्र जैन, निखिल कुमार, गीता रानी, सुनीता जैन, अल्का जैन, मोना जैन, नेहा जैन शामिल रहे।