{"_id":"5abbf0e34f1c1bf6298b46d9","slug":"51522266339-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबलू और मीना जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबलू और मीना जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचित
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
विजेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला योजना समिति सदस्य पद का चुनाव बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। दो पदों के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। चारो निकायों के 64 सभासदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बबलू सोनी और मीना विश्वकर्मा ने क्रमश: 45 और 39 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदियों को मात दी। निर्वाचन अधिकारी जियालाल सरोज की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी और समर्थक खुशी से झूम उठे।
महिला व अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित जिला योजना समिति सदस्य के दो पदों के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। नगर निकायों के सभासदों को ही सदस्यों का चुनाव करना था। सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच कर वोटर लिस्ट में नाम का मिलान करने के बाद उन्हें मतदान के लिए भेजा गया। इस दौरान कुल 65 में से 64 सभासदों ने अपने उम्मीदवार को वोट दिया। मतदान की प्रक्रिया अपराह्न तीन बजे तक चली। अपराह्न सवा तीन बजे से निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मतों की गिनती शुरू हुई। जिसमें नगर पंचायत चंदौली के बबलू सोनी और चकिया की मीना विश्वकर्मा ने जीत दर्ज की। बबलू को 45 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजेश को मात्र 19 वोट मिले। वहीं मीना को 39 और सीमा यादव को 25 मत प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में समर्थक डंटे रहे। परिणाम आने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।