फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मॉकड्रिल में जांची स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था

मॉकड्रिल में जांची स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 24 Jan 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मॉकड्रिल में जांची स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था
मुगलसराय। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध आतंकी के घूमने की सूचना पर सुरक्षा बलों के कान खड़े हो गए। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी ने आरपीएफ, मुगलसराय अलीनगर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। देखते ही देखते दोपहर में एक बजे तक स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया। दोपहर दो बजे जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने टिकट खिड़की पर खड़े संदिग्ध आतंकी को दबोच लिया। स्टेशन पर आतंकी मिलने पर यात्रियों में खलबली की स्थिति हो गई। बाद में पता चला कि यह सब सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मॉकड्रिल था। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने विभिन्न ट्रेनों और यात्री हाल, सकुुलेटिंग एरिया में स्नीफर डाग के साथ जांच पड़ताल की। पूर्व निर्धारित योजना के तहत एक बजे जीआरपी को कंट्रोल से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति काफी देर से स्टेशन परिसर में टहल रहा है। इस सूचना के बाद जीआरपी ने सीसी टीवी कैमरे से संदिग्ध पर नजर रखी और आरपीएफ के साथ, मुगलसराय और अलीनगर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। गणतंत्र दिवस के पूर्व संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, मुगलसराय के एसआई विपिन सिंह दल बल के साथ पहुंच गए। आरपीएफ के इंस्पेक्टर आरआर सहाय, एसआई राजीव सिंह आदि सक्रिय हो गए। ठीक दो बजे जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने साधारण टिकट घर के पास से कथित संदिग्ध को दबोच लिया और जीआरपी कोतवाली ले आए। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन की सुरक्षा की जांच के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इसमें सब कुछ ओके मिला है। मॉक ड्रिल के बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्नीफर डॉग, हैंड मेटल डिटेक्टर के साथ हावड़ा हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में जांच की। इसके बाद यात्री हाल को खाली कराकर कोने कोने की जांच पड़ताल की। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े विभिन्न वाहनों की जांच पड़ताल की। यही नहीं माइक के जरिए लोगों को समझाया गया कि किसी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाए और इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दें। किसी अनजान से खाने पीने की वस्तु न लें, हो सकता है, उसमें नशीला पाउडर हो। आरपीएफ, जीआरपी की टीम ने पार्सल विभाग में भी जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed