{"_id":"5a64ea704f1c1b6c268b5af9","slug":"51516563056-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगड़हां में ट्यूबवेल स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगड़हां में ट्यूबवेल स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगड़हां में ट्यूबवेल स्था
बबुरी। क्षेत्र में सिंचाई की समस्या को देखते हुए इलाके के नौगडहा में 27 लाख रुपये की लागत से नलकूप प्रोजेक्ट के लिए रविवार को भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया। मुगलसराय विधायक साधना सिंह और जिला पंचायत सदस्य डॉ. शंभूनाथ सिंह ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक साधना सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
इस दौरान विधायक साधना सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। प्रदेश में सिंचाई समस्या के समाधान के लिए दो हजार नलकूप स्थापित करने की योजना बनाई गई है।इसके तहत जिले में नौगड़हां, कटसिला और बहेरी में तीन नलकूप स्थापित किए जा रहे हैं। कहा कि चंदौली को धान का कटोरा कहा जाता है लेकिन सिंचाई साधना के अभाव में किसान बेजार हो रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जहां जरूरत होगी वहां सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। कहा कि मृदा परीक्षण कराकर किसानों की यूरिया की लागत कम की जा रही है वहीं पैदावार में बढ़ोत्तरी किया जाएगा। इसी तरह सिंचाई साधन उपलब्ध कराकर किसानों की समस्या खत्म की जाएगी। उन्होंने नलकूप निर्माण खंड वाराणसी के जेई को कार्य में किसी तरह की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी। कहा कि किसानों के काम में किसी तरह की हीलाहवाली हुइ तो दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पंचायत सदस्य डॉ. शंभूनाथ सिंह ने कहा कि जनपद के किसानों में इतनी ताकत है कि पूरे पूर्वांचल का पेट भर सकें, बशर्ते उन्हें संसाधन उपलब्ध कराया जाए। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए हर तरह के प्रयास किए जाएंगे। इसके पूर्व नलकूप के लिए अपनी भूमि दान देने वाले दीना सिंह का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान बताया गया कि 27 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाले नलकूप से गांव और आस पास के एक दर्जन से अधिक गांवों के सौ एकड़ से अधिक की भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इस अवसर पर रमांशकर सिंह, मंटू सिंह, शिवमंगल, पप्पू यादव, बल्लू यादव, डब्लू सिंह आदि उपस्थित रहे।