{"_id":"5a09edb04f1c1b9f678bb1ca","slug":"51510600112-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। डोमरी स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के 49वें और सीताराम चतुर्वेदी महाविद्यालय के 9वें वार्षिक उत्सव पर चल रहे चार दिवसीय खेलकूद का समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व विधायक अजय राय ने सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व विद्यालय के बच्चों ने सस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग दो हजार से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें खो खो, कबड्डी, लंबी कूद, उंची कूद, दौड़, बाधा दौड़, बैडमिंटन, शतरंज, सायकल दौड़ आदि खेलों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का विकास होता है और उनमें अनुशासन एंव भाई चारे का विकास होता है। कहा कि बालिकाएं भी किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है और वह अपनी प्रतिभा के बल पर समाज में अपनी स्थिति को मजबूत बना चुकी हैं। मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मिथिलेश पांडेय, स्नेहलता पांडेय, संदीप कुमार राय, संतोष तिवारी, चंद्रदीप सिंह, उधम सिंह, चंदन चौधरी, जया मल्लिक, दीपक मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा, स्मृति पांडेय, अनुराग दीक्षित, सुजीत, डा. दिव्या श्रीवास्तव, विवेक सिंह, प्रज्ञा शुक्ला आदि मौजूद रहे।