{"_id":"595a93904f1c1bf6058b45ec","slug":"51499108240-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों के घर पहुंचे मंत्री ने परिवार वालों को दिया सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों के घर पहुंचे मंत्री ने परिवार वालों को दिया सांत्वना
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सकलडीहा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने सोमवार को क्षेत्र के पदुमनाथपुर गांव में पहुंच कर तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में मृत लोगों के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार वालों को सांत्वना दी। उन्होंने परिवारी जनों को आर्थिक सहयोग दिलाने का भी आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने इलाके की समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।
गाजियाबाद में 26 जून को क्रेन की चपेट में आने से छोटू राजभर (22) की मौत हो गई। इसी तरह गांव के ही लखनऊ में विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी में कार्यरत मुराहु राजभर की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। नोटबंदी के दौरान पदुमानथपुर गांव के छविनाथ राजभर की यूनियन बैंक में लाइन लगाने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, राज्यमंत्री अनिल राजभर ने तीनों मृतकों के घरों पर पहुंचकर परिवार वालों को हर सम्भव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वे अन्य लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और समस्यसा के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिकेश राजभर, मंसे राजभर, स्नेही राजभर, दीनबंधु राजभर, अतुल सिंह, मंटू पांडेय,रमाशंकर खरवार आदि मौजूद रहे।