{"_id":"5957fcc64f1c1ba2468b4b03","slug":"51498938566-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटबंध टूटने से किसानों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटबंध टूटने से किसानों को दिक्कत
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मानसून की शुरूआत के साथ ही किसान खेती किसानी में जुट गए हैं लेकिन प्रशासनिक लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। इलाके में नरायनपुर पंप कैनाल से निकली मठना कुंडलिया माइनर और रेमा सरने माइनर क्षतिग्रस्त है। इससे इसका पानी व्यर्थ बह रहा है वहीं टेल के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है।
किसानों के अनुसार नरायनपुर पंप कैनाल से निकली मठना कुंडलिया माइनर से कुंडलिया, मठना, धारा, सरसा आदि गांवों में खेतों की सिंचाई होती है। पिछले दिनों माइनर में पानी छोड़ा गया लेकिन कुंडलिया के पांचू प्रजापति के खेत और कर्बला के समीप माइनर टूट गया। इससे माइनर का पानी खेतों में बेकार बह रहा है दूसरी तरफ टेल के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। इसी तरह रेमा सरने माइनर का तटबंध ददवा पर के समीप टूट गया। इस माइनर से रेमा, मनोहरपुर, गुवास, नियामताबाद, ददवापर, सरने आदि गांवों में खेतों की सिचाई होती है। सूचना के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र के राजेश्वर सिंह, भोला, जवाहिर बिंद, अर्जुन बिंद, घनश्याम बिंद, रमाशंकर चौबे, धनंजय चौबे, राममनोहर सिंह आदि किसानों ने जल्द ही माइनर कीमरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं भारतीय किसान संघ के कुंडलिया ग्राम समिति के अध्यक्ष रमाशंकर चौबे ने कहा कि इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।