फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   500 MVA transformer reached at Sahupuri substation

साहूपुरी उपकेंद्र पर पहुंचा 500 केवीए का ट्रांसफार्मर, आधा दर्जन गांवों में होगी आपूर्ति

Sun, 17 Apr 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
500 MVA transformer reached at Sahupuri substation
पड़ाव। बिजली उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली समय से न मिलने की शिकायत दूर करने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर साहूपुरी स्थित पावर हाउस में 500 एमवीए क्षमता के दो शक्तिशाली ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इनमें से एक ट्रांसफार्मर गुजरात से चलकर 22 दिन बाद शनिवार को साहूपुरी पहुंच गया है जबकि दूसरे के भी शीघ्र पहुंच जाने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शीघ्र ही दोनों ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी। इसके बाद चंदौली सहित छह जिलो में बिजली की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

ें साहूपुरी में 500 एमवीए की क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाने है। इसके बाद आधा दर्जन जिलों के उपभोक्ताओं को अधिक मात्रा में बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। नए ट्रांसफार्मर को रखने के लिए साहूपुरी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्लेटफार्म बनाए गए हैं। फिलहाल एक ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उपकेंद्र पर पहुंच चुका है। उच्च क्षमता के दोनों ट्रांसफार्मर लगने के बाद जनपद सहित भदोही, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर व जौनपुर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने में सहूलियत मिलने लगेगी। विभागीय अधिकारियों की माने तो ट्रांसफार्मरों को लगाने में लगभग दो से तीन माह का समय लग जाएगा। ट्रांसफार्मर के लगने के बाद साहूपुरी पावर हाउस में विद्युत सप्लाई की परिचालन क्षमता और सुविधा मजबूत होगी। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 500 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर पहुंच चुका है। शीघ्र ही दूसरा ट्रांसफार्मर भी पहुंच जाने की उम्मीद है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मरों को लगाने का कार्य शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट- सुभाष मौर्या
संपादन- धनंजय
बाइट- 1777
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed