फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   50 percent grant will be given for taking agricultural machinery

कृषि यंत्र लेने पर किसानों को मिलता है 50 प्रतिशत अनुदान

Tue, 24 Nov 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
50 percent grant will be given for taking agricultural machinery
नौगढ़। किसानों को कृषि यंत्र लेने पर 50 प्रतिशत का अनुदान उनके खाते में चला जाएगा। साथ ही रबी की फसलों में गेहूं, चना, सरसों, मसूर, तीसी, मटर और सब्जियों में लौकी, करेला, गोभी, टमाटर, मिर्च आदि की खेती कर किसान अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। ये जानकारी बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ सुदामा यादव ने सोमवार को नेशनल मिशन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग की ओर से विकास खंड परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी में दी।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को कृषि यंत्र और रबी की फसलों की जैविक खेती करने के बारे में जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक हरीश कुमार मालवीय ने किसानों को बताया कि जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड अभी तक न बना हो और उन्हें पैसों की आवश्यकता हो वे अपना खाता बैंक में खुलवाएं। एडीओ कृषि राम अवतार राम ने पराली न जलाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि किसान अपने खेतों में पराली न जलाएं। पराली जलाने से खेती पर विपरीत असर पड़ता है और वातावरण भी दूषित होता है। कहा कि खेतों में पराली जलाने पर ढाई से लेकर 10 हजार रुपये तक का अर्थ दंड और छह माह की कैद का भी प्रावधान है। उन्होंने किसानों को समय से खेतों में समय से बीज की बोआई करने, समय-समय पर सिंचाई करने और कीटनाशक दवाओं की भी जानकारी दी। गोष्ठी में शिवाजी सिंह, सुनील कुमार सिंह, एटीएम सूबेदार सहित किसानों में राम बृक्ष, वासुदेव, छोटेलाल, अली हसन, भगवान दास, शिव सिंह, फुलवा, जड़ावती, सरवन, राम जीवन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed