फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   46 couples vow to live together

बीडीओ ने कराया 46 जोड़ो का सामूहिक विवाह

Wed, 16 Dec 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
46 couples vow to live together
चंदौली। सदर ब्लाक परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें हिन्दू रीति रिवाज से 46 जोड़ों की पुरोहित के द्वारा शादी कराई गई। इस दौरान मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने नवविवाहित जोड़ों में उपहार तथा विवाह का प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ उनके वैवाहिक जीवन को मंगलमय होने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शासन ने एक पखवारे पूर्व जिले में 65 सामूहिक विवाह कराने के लिए बजट भेजा था। प्रत्येक शादी पर 51 हजार रुपये खर्च करने का प्रविधान है। इसमें 35 हजार रुपये धनराशि वधू के खाते में जाते हैं। वहीं छह हजार रुपये घरातियों-बारातियों के लिए नाश्ता, पानी व स्वागत में खर्च होते हैं। 10 हजार रुपये के उपहार दिए जाते हैं। इसमें मोबाइल, सौंदर्य प्रसाधन व वस्त्र आदि सामग्री होती है। आवेदन पत्रों के सत्यापन के बाद 50 जोड़ों को शादी के लिए सदर ब्लाक परिसर में बुलाया गया था। इसमें 46 जोड़े उपस्थित हुए। सामूहिक विवाह के ब्लाक में तैयारी की गई थी। मंडप सजाया गया था। वहीं घरातियों-बारातियों के स्वागत की भी तैयारी की गई थी। विधायक साधना सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह बबलू और बीडीओ राहूल सागर, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद तथा उपहार दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, अरुण कुमार, छोटू सिंह, अखिलेश मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, संजीव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंदौली। सदर ब्लाक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कोविड के नियमों का पालन नहीं किया गया। यहां शादी के मंडप में बैठे दुल्हा-दुल्हन कोरोना के भय से मास्क लगाकर बैठे थे। लेकिन सामूहिक विवाह को आयोजित करने वाले अधिकारी बगैर मास्क के दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed