फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   450-meter-long road to be built soon; DPR sent.

Chandauli News: जल्द बनेगी 450 मीटर लंबी सड़क, डीपीआर भेजी

Sat, 18 Jul 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
450-meter-long road to be built soon; DPR sent.
पीडीडीयू नगर के रविनगर में सड़क की नापी के दौरान मौजूद नगर पालिका के जेई व जनप्रतिनिधि। संवाद
पीडीडीयू नगर। आर्य समाज मंदिर से होते हुए कोतवाली के पीछे तक जाने वाली करीब 450 मीटर लंबी सड़क की मरम्मत जल्द होगी। लंबे समय से जर्जर इस सड़क की वजह से स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे थे।
विज्ञापन

नगर पालिका ने अब सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के लिए नापी पूरी कर ली गई है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक बिछाए जाएंगे, जिससे सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी और लंबे समय तक रखरखाव की समस्या भी कम रहेगी। यह सड़क शहर के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल नगर, कैलाशपुरी, रविनगर, पथरा समेत आसपास के मोहल्लों के हजारों लोग प्रतिदिन इसी रास्ते से मुख्य बाजार, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचते हैं।

क्षेत्र के राजेश, अमरेंद्र, रौशन, संतोष, सुनील, संजय आदि ने बताया कि कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। अब नगर पालिका की ओर से नापी पूरी होने और डीपीआर शासन को भेजे जाने के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed