फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 07 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन

सकलडीहा। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से शासनादेश जारी होने के बाद भी अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी न किए जाने से आक्रोशित धनगर समाज के लोगों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर तहसीलदार नुपूर सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। तहसीलदार ने शीघ्र प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

धनगर महासंघ के लोगों ने आरोप लगाया कि शासन स्तर पर धनगर जाति का अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है। इसके बाद भी तहसील स्तर पर समाज के लोगों को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इससे समाज के लोगों को शिक्षा से लेकर अन्य कार्यो में आवेदन के लिये काफी समस्या हो रही है जबकि अपर जिलाधिकारी बच्चालाल ने सकलडीहा, चकिया, मुगलसराय, नौगढ़ और चंदौली सदर तहसील को इस क्रम में निर्देश दे दिया है। बावजूद इसके जाति प्रमाण पत्र जारी न होने पर आक्रोशित धनगर, पाल, गड़रिया समाज के लोग ने भड़ास निकालते हुए विरोध दर्ज कराया किया।इस मौके पर अमित सिंह, दीपक पाल, लालमनी पाल, बबलू पाल, गुड्डू, अखिलेश, अमित, राकेश, गोविंद, मंटू, अखिलेश, मराछू, मिथुन, संतोष, अजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed