फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बाबा हरदेव के अनुयायियों ने स्मृति में लगाए पौध

बाबा हरदेव के अनुयायियों ने स्मृति में लगाए पौध

Sun, 24 Feb 2019 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
बाबा हरदेव के अनुयायियों ने स्मृति में लगाए पौध
चंदौली। बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती पर शनिवार को मुख्यालय पर विविध कार्यक्रम हुए। इसमें अनुयायियों ने जिला अस्पताल में साफ-सफाई कर पौधरोपण किया। साथ बाबा के जीवन-संषर्घों से प्रेरणा लेते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का सभी ने संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज को समर्पित कर दिया। वह समाज में व्याप्त बुराईयों व कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उनका मानना था कि सभ्य समाज की स्थापना में धार्मिक मान्यताएं व परम्पराएं सहायक है, लेकिन लोग इनकी बजाय कुरीतियों व आडंबरों को सच मान बैठते हैं। यदि से समाज में बुराईयां पनपती है, जिससे सारा समाज प्रभावित होता है। ज्ञान प्रचारक व संयोजक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि उनकी जयंती पर हम सभी को समाज के लिए कुछ करने का संकल्प लेना होगा और इसकी शुरुआत भी हमसभी को मिलकर करनी होगी, ताकि यह प्रयास एक नजीर बन जाए। इसके बाद बाबा हरदेव सिंह के अनुयायियों ने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन दिल्ली के बैनर तले जिला अस्पताल परिसर में करीब तीन घंटे तक श्रमदान कर साफ-सफाई की। उन्होंने अस्पतालों को जाने वाले रास्तों के साथ ही कर्मचारी आवास के ईद-गिर्द जमा गंदगी को भी साफ किया। अंत में पौधरोपण कर हरियाली को बनाए रखने में आमजन का सहयोग मांगा। इस दौरान रमेश कुमार, सुरेश प्रसाद, घरभरन राम, सविता देवी, रत्ती लाल, पवन कुमार गुप्ता, रामजी प्रसाद, गिरजा, रमेश मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed