फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एडवांस लाइफ सिस्टम से सुसज्जित एंबुलेंस जनता को समर्पित

एडवांस लाइफ सिस्टम से सुसज्जित एंबुलेंस जनता को समर्पित

Sun, 24 Feb 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
एडवांस लाइफ सिस्टम से सुसज्जित एंबुलेंस जनता को समर्पित
चंदौली। एडवांस लाइफ सिस्टम से सुसज्जित आधुनिक एंबुलेंस शनिवार को जनपद की जनता को समर्पित कर दी गई। सीएमओ कार्यालय परिसर में पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह ने इसका उद्घाटन किया। साथ ही एंबुलेंस में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करने के बाद उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने प्रदेश व केन्द्र सरकार की चिकित्सा के क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित कर रही है। इसमें प्रमुख रुप से जीवन रक्षक यंत्रों से सुसज्जित आधुनिक एंबुलेंस है। कहा कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को नि:शुल्क उपचार का लाभ दिया है। वहीं अस्पतालों में जन औषधी केन्द्र खोलकर सस्ते दर दवा मुहैया कराने की व्यवस्था को सुनिश्चित किया है। इन योजनाओं से गरीबों की मदद हुई है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार चिकित्सकीय सेवा को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अफसरों से ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएमओ डा. आरके मिश्र ने बताया कि उक्त आधुनिक एंबुलेंस जीवन रक्षक यंत्रों से सुसज्जित है, जिसे चलता-फिरता मिनी आईसीयू कहा जाता है। एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी व तैनात रहेंगे, जो आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होंगे। उक्त एंबुलेंस जिला अस्पताल से सम्बद्ध रहेगी और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक के अनुमोदन पर कहीं भी भेजी जा पाएगी। इस दौरान डा. डीके सिंह, डा. मंजू सिंह, डा. पीके चतुर्वेदी, डा. केसी सिंह, डा. एसके विश्वास, विद्घुत प्रकाश, सतीश सिंह, धनंजय सिंह, प्रदीप यादव, विजीत श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed