{"_id":"5be9cbb2bdec22698c6e4fd2","slug":"41542048690-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कल्याण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कल्याण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। कृषि कल्याण अभियान कार्यक्रम के दूसरे चरण में कृषि विभाग की ओर से नियामताबाद गांव में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही गांव के 50 किसानों में चने के बीज का वितरण किया गया।
उप कृषि निदेशक विजय सिंह ने कहा कि रबी सीजन में किसानों को गेहूं सहित दूसरी फसलों की भी बुवाई करनी चाहिए। इससे उन्हें काफी लाभ होगा। किसानों को खेती के साथ पशुपालन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि पशुपालन कृषि का ही एक अंग है। यदि किसान पशुपालन करेगा तो उसे जैविक खाद भी भरपूर मात्रा में मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने कहा कि विभाग की ओर से खेतों के मिट्टी की जांच की जाती है। किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच करवा कर उसकी उत्पादकता की जानकारी रखनी चाहिए। इससे किसानों को मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी भी मिल जाती है। कहा कि रबी की फसलों में रोग व कीट भी लग जाते हैं। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञों से राय लेकर दवा का छिड़काव भी समय-समय पर करते रहना चाहिए। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी जानकारी दी। इस मौके पर आरपीएस रघुवंशी, समीर कुमार पांडेय, सदानंद पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सूरश्याम सिंह, मेवा सिंह, रामचंद्र पांडेय, प्रभु बिंद, कैलाश तिवारी, रामउग्रह तिवारी, बेचू यादव मौजूद रहे।