{"_id":"5bc4d74cbdec22233165cf35","slug":"41539626828-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से गायब रहने वाले दो सचिवों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से गायब रहने वाले दो सचिवों का वेतन रोका
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सदर ब्लाक में बनने वाले शौचालयों और फोटो अपलोड़िंग की प्रगति जानने के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक से गायब रहने वाले नरसिंहपुर खुर्द के सचिव उमेंद्र प्रताप सिंह और नकटी के राजेंद्र प्रसाद का वेतन रोक दिया गया। वहीं फोटो अपलोडिंग की खराब प्रगति पर कई सचिवों को फटकार लगाई गई और एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक के दौरान पंचायत राज अधिकारी उमाशंकर मिश्र ने बताया कि जनपद में सदर ब्लाक में शौचालय निर्माण की स्थिती बहुत खराब है। इसके अलावा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी सचिवों द्वारा फोटो अपलोडिंग में कोताही बरती जा रही है। जबकि शासन से स्पष्ट निर्देश है कि शौचालयों की फोटो अपलोडिंग और जियो टैगिंग का कार्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करा लें। चेताया कि एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत फोटो अपलोडिंग नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होंगी। इस दौरान स्वच्छता समन्वयक मनोज श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, अपेक्षा त्रिपाठी सहित पंचायत सचिव और ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन